{"_id":"63f903a57423a60aae026d2b","slug":"kanpur-agniveer-recruitment-exam-from-today-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज से, युवा दिखाएंगे दमखम, फिजिकल और मेडिकल का होगा परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज से, युवा दिखाएंगे दमखम, फिजिकल और मेडिकल का होगा परीक्षण
Sat, 25 Feb 2023 08:38 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Feb 2023 08:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में अग्निवीर परीक्षा एयरफोर्स मैदान में शुक्रवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा चार मार्च तक चलेगी। तीन मार्च को महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भर्ती परीक्षा में प्रतिदिन तीन सौ अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसमें दौड़, ऊंची कूद आदि में युवा दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
एयरफोर्स मैदान में अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए सिटी बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा भर्ती स्थल पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। सुबह चार बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू होगा। उनके दस्तावेजों आदि की बायोमीट्रिक जांच की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद उनका फिजिकल परीक्षण कराया जाएगा। भर्ती स्थल के कुछ दूरी पर ही अभ्यर्थियों के रुकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन