फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: After the Pahalgam attack number of passengers in trains going to Jammu decreased

Kanpur: पहलगाम हमले के बाद जम्मू जाने वाली ट्रेनों में यात्री घटे, पांच हजार यात्रियों ने रद्द कराई टिकट

Wed, 23 Apr 2025 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 09:44 PM IST
सार

Kanpur News: आतंकी हमले के बाद जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्री घट गए हैं। टिकट रद्द कराने वालों में कानपुरनगर, देहात व आसपास क्षेत्रों के निवासी हैं।

विज्ञापन
Kanpur: After the Pahalgam attack number of passengers in trains going to Jammu decreased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद करीब पांच हजार लोगों ने जम्मू-कश्मीर जाने के लिए ट्रेन की टिकट रद्द करा दी है। इनमें तीन को छोड़कर बाकी ने ऑनलाइन टिकट कराई थी। इधर, आतंकी हमले के बाद बुधवार को सेंट्रल व गोविंदपुरी स्टेशन पर सतर्कता बरती जा रही है। जीआरपी व आरपीएफ के जवान गश्त करते रहे। ट्रेनों में भी चेकिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


जम्मू रूट की प्रमुख ट्रेन जम्मू तवी एक्सप्रेस है। माता वैष्णाे देवी धाम के लिए चलने वाली इस ट्रेन से ज्यादातर लोग यात्रा करते हैं। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद वहां से लौटने वालों में दहशत का माहौल है। इसे देखकर जम्मू कश्मीर जाने वाले शहर और आसपास के लोग टिकट रद्द करा रहे हैं। बुधवार को करीब 40 यात्री आरक्षित टिकट बुकिंग काउंटर पर पहुंचे और टिकट निरस्त कराए। कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी समेत आसपास के स्टेशनों से करीब पांच टिकट रद्द कराए गए हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों में यात्री घटे
आतंकी हमले के बाद जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्री घट गए हैं। शहर के लोग अब हालात ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। लोग मई व जून की यात्राएं रद्द कर दूसरे क्षेत्रों की टिकट बुक करा रहे हैं। टिकट रद्द कराने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने वापस किए टिकट
केशवनगर के देवेश, नौबस्ता के राजेंद्र व बर्रा निवासी देवेंद्र की 28 मई को कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस से श्रीनगर, पहलगाम जाने की तैयारी की थी, लेकिन आतंकी घटना के इन्होंने टिकट रद्द करा दी है। अब गर्मी की छुट्टी में नैनीताल, हरिद्वार जाने की तैयारी में हैं।

अभी ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। जम्मू क्षेत्र की ट्रेनें सामान्य रूप से चलाई जा रही हैं। हालांकि सुरक्षा जवान सतर्क हैं। - आशुतोष सिंह, डिप्टी सीटीएम


 

सेंट्रल पर अलर्ट, जीआरपी ने खंगाले प्लेटफार्म
आतंकी घटना के बाद सेंट्रल पर अलर्ट है। बुधवार को पूरे दिन जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के साथ आरपीएफ टीमें सतर्क रहीं। सभी 10 प्लेटफार्मों के साथ ही कैंट और सिटी साइड परिसर में गश्त करते रहे। संदिग्ध लोगों व यात्रियों से पूछताछ की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएसी व क्यूआरटी टीमों को भी सतर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें- Kulgam Encounter: तंगमर्ग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी थमी, तलाशी अभियान जारी

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed