फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: After bathing in Maha Kumbh, people are reaching the city standing in trains

Kanpur: महाकुंभ में स्नान के बाद ट्रेनों में खड़े-खड़े होकर पहुंच रहे शहर, वापसी में भरी आ रही स्पेशल ट्रेनें

Thu, 13 Feb 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: After bathing in Maha Kumbh, people are reaching the city standing in trains
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में स्नान के बाद श्रद्धालु खचाखच भरी ट्रेनों से लौट रहे हैं। बोगियों में लटककर और शौचालय के पास खड़े होकर सफर तय करना पड़ रहा है। गुरुवार को स्पेशल ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन


महाकुंभ के आखिरी प्रमुख अमृत स्नान माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु वापसी कर रहे हैं। मेला स्पेशल ट्रेनों में इतनी भीड़ हो रही है कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को सेंट्रल पहुंची स्पेशल ट्रेन की बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। कुछ लोग प्रयागराज से खड़े-खड़े तो कुछ शौचालय के पास बैठकर शहर आए। लोगों ने बताया कि हर 20 मिनट में प्रयागराज से ट्रेन है, लेकिन इनमें जगह नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन


14 स्पेशल ट्रेनों से लौटे श्रद्धालु
स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को 14 मेला स्पेशल से श्रद्धालु वापस लौटे। वहीं, नाै स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। दो दिन में 54 मेला स्पेशल सेंट्रल व गोविंदपुरी से चलाई गई हैं। अब स्टेशनों पर भीड़ सामन्य होने लगी है। सुबह-शाम की ही भीड़ बची है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी जारी है। क्यूआरटी, आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे कर्मियों की ड्यूटी में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी फुट ओवरब्रिज और सीढ़ियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: After bathing in Maha Kumbh, people are reaching the city standing in trains
स्टेशन पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेमू रैक से श्रद्धालु गंतव्य को रवाना
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सेंट्रल पर होल्डिंग एरिया में वापसी करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसें भी खड़ी कराई गई हैं, जिनसे लोग गंतव्य के लिए जा सकते हैं। गुरुवार को झांसी, दिल्ली, फर्रुखाबाद आदि रूटों पर मेमू रैक भी चलाई गई।

श्रद्धालुओं को मिला स्वास्थ्य लाभ
सेंट्रल के प्लेटफार्म एक पर मेडिकल कैंप में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रयागराज से लौटने वाले जो श्रद्धालु सर्दी, जुकाम, बुखार या पैदल चलने के कारण अस्वस्थता बताते हैं, उनका उपचार करने के बाद आगे के लिए रवाना किया जा रहा है। मेडिकल कैंप में स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है।


 

Kanpur: After bathing in Maha Kumbh, people are reaching the city standing in trains
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर जाम की वजह से बसों से कम आ रहे लोग
प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर जाम की वजह से लोग बसों से आने में कतरा रहे हैं। झकरकटी बस अड्डा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज तिवारी ने बताया कि 24 घंटे में 150 बसों से करीब 30 हजार लोग ही लौटे। बताया कि आम दिनों में प्रयागराज से शहर आने में चार घंटे लगते है, लेकिन हाईवे पर जाम होने से अधिक समय लग रहा है। जाने में तो बसें फुल गईं लेकिन वापसी में लोग कम आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed