{"_id":"69c2cd8c6df1a563aa05ab9c","slug":"kanpur-action-taken-against-three-police-personnel-for-colluding-with-drug-traffickers-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशे के सौदागरों से सांठगांठ में तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर,पुलिस कमिश्नर ने दिए विभागीय जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशे के सौदागरों से सांठगांठ में तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर,पुलिस कमिश्नर ने दिए विभागीय जांच के निर्देश
Tue, 24 Mar 2026 11:14 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:14 PM IST
सार
पुलिसकर्मियों के खिलाफ नशे के तस्करों का सहयोग करने की शिकायत मिली थी। तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नशे के सौदागरों से सांठगांठ करने और दबिश की सूचनाएं लीक करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इसमें एक दरोगा और दो सिपाही हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने की। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।
कमिश्नरी पुलिस की ओर से ऑपरेशन व्हाइट पाउडर चलाया जा रहा है। अब तक पुलिस कई आरोपियों के गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ बरामद कर चुकी है। एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके और उनकी टीम कल्याणपुर, काकादेव, रावतपुर समेत अन्य हिस्सों में कार्रवाई कर रही है। पुलिस के निशाने पर आईआईटी, सीएसजेएमयू, एचबीटीयू, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एडीसीपी एसओजी, क्राइम ब्रांच और थाने के फोर्स की कार्रवाई से पूर्व कुछ आरोपियों को पहले ही सूचना दे दी गई जिससे उन्हें फरार होने का मौका मिल गया। हालांकि पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल गए थे जिससे उनके खिलाफ जांच चल रही है। इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को हुई।
उन्होंने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। आरोपियों की कॉल डिटेल भी देखी जा रही है। इससे पूर्व पनकी थाने के दरोगा, सचेंडी, पुलिस लाइन और काकादेव के तीन सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
थाने को सूचना दिए बिना मारा छापा
पुलिस की टीमें थाने और एसीपी कार्यालय के स्टाफ को सूचना दिए बगैर छापा मार रही हैं। पुलिस अधिकारियों का लक्ष्य है कि उड़ीसा, नेपाल और अन्य शहरों से गांजा, चरस, स्मैक कानपुर न पहुंच सके। इस कार्य में आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ का सहयोग लिया जा रहा है।