फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Action against three policemen for extortion and assault on minors

Kanpur: उगाही और नाबालिगों से मारपीट में दो दरोगा समेत एक सिपाही निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 14 Sep 2022 03:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Sep 2022 03:18 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में एसपी आउटर ने तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उगाही और नाबालिगों से मारपीट के मामले में दो दरोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur: Action against three policemen for extortion and assault on minors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बिधनू में उगाही और नाबालिगों से मारपीट की शिकायत पर एसपी आउटर ने मंगलवार रात थाने और खडेसर चौकी में तैनात दो दरोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। कठेरुआ गांव निवासी महेंद्र कुशवाह हाईवे पर गाड़ियों की धुलाई का काम करते हैं। बीती नौ सितंबर की रात खड़ेसर चौकी में तैनात दारोगा सौरभ कुमार और सिपाही प्रवीण कुमार धुलाई सेंटर पहुंचकर रुपये मांगने लगे।

विज्ञापन


विरोध पर दारोगा और सिपाही ने महेंद्र को जमकर पीटा। जिसकी शिकायत महेंद्र ने सोमवार को एसपी आउटर तेजस्वरूप सिंह से की। एसपी आउटर ने थाना प्रभारी को मामले की जांचकर रिपोर्ट देने को कहा। एसपी आउटर से शिकायत पर आरोपी दारोगा सौरभ, सिपाही प्रवीण और बिधनू थाने में तैनात दरोगा अनूप कुमार मंगलवार रात निजी कार से धुलाई सेंटर पहुंचे। जहां गाली-गलौज करते हुए महेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। जिसपर महेंद्र के बेटे विशाल (15), मोहित (13), मां समेत बचाने दौड़े।

विज्ञापन

आरोपी दोनों दारोगा और सिपाही ने दोनों नाबालिगों को जमकर पीटने के बाद जबरन कार में भरकर थाने ले गए। जिसपर महेंद्र ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते एसपी आउटर को मामले की जानकारी दी। दोनों नाबालिगों को थाने लेकर पहुंचे दोनों दारोगा और सिपाही को थाना प्रभारी ने जमकर फटकार लगाई। मंगलवार रात एसपी आउटर ने आरोपी दारोगा सौरभ, अनूप और सिपाही प्रवीण को निलंबित कर दिया। इस मामले की विभागीय जांच सीओ सुभाष दुबे को दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed