{"_id":"666f2722ee7f55f48403c6df","slug":"kanpur-action-against-head-constable-for-slapping-a-car-driver-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विवाद के दौरान वीडियो बनाने पर हेड कांस्टेबल ने कार चालक को जड़े थे कई थप्पड़, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विवाद के दौरान वीडियो बनाने पर हेड कांस्टेबल ने कार चालक को जड़े थे कई थप्पड़, लाइन हाजिर
Sun, 16 Jun 2024 11:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:26 PM IST
सार
कानपुर में कार चालक को पीटने वाला ट्रैफिक पुलिस का हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर कर दिया गया। वीडियो वायरल होने पर अफसरों ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में हाईवे पर चेकिंग के दौरान वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद हेड कांस्टेबल ने कार चालक को पीट दिया। कार चालक ने घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर डीसीपी ट्रैफिक ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही एसीपी ट्रैफिक को जांच सौंपी है।
13 सेकेंड के वीडियो में ट्रैफिक हेड कांस्टेबल राशिद खान कार चालक के पास आकर गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ते दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस लिखी कार में बैठ गया। डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने बताया कि वीडियो चेकिंग के दौरान का नहीं है। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल की रविवार को सचेंडी बाईपास पर ड्यूटी थी। वह अपनी कार से ड्यूटी प्वाइंट की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक कार वाले ने राशिद की कार में पीछे से टक्कर मार दी।
इसी को लेकर विवाद हो गया। डीपीसी ने बताया कि पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए एसीपी ट्रैफिक को जांच दी गई है। उधर, पीड़ित कार चालक ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान कार के सभी दस्तावेज दिखाए थे। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी मान नहीं रहे थे। चालान की धमकी दी तो वीडियोना बनाने लगे जिसपर हेड कांस्टेबल ने पीट दिया।