फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: action against Five more constables of the crime branch

Kanpur: विवादों से घिरे क्राइम ब्रांच के पांच और सिपाही लाइन हाजिर, अब तक 15 पर कार्रवाई

Wed, 21 Sep 2022 09:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Sep 2022 09:07 AM IST
सार

विवादों से घिरे क्राइम ब्रांच के पांच और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अपराधियों से सांठगांठ, सटोरियों व हैकरों से संबंध होने की वजह से क्राइम ब्रांच के कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है।

विज्ञापन
Kanpur: action against Five more constables of the crime branch
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्राइम ब्रांच में तैनात पांच विवादित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दो दिन पहले दो सिपाहियों को लाइन भेजा गया था। पिछले पांच महीने से लगातार क्राइम ब्रांच विवादों में रही है। लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों में से दो तुरंत छुट्टी पर चले गए। अपराधियों से सांठगांठ, सटोरियों व हैकरों से संबंध होने की वजह से क्राइम ब्रांच के कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है।

विज्ञापन


सबसे पहले दरोगा मो. आसिफ निलंबित किया गया था। उसके बाद सात सिपाही लाइन हाजिर किए गए थे। दो दिन पहले सिपाही बंधन कटियार और अरविंद सिंह लाइन भेजे गए थे। वहीं अब क्राइम ब्रांच के पांच और सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। इसमें शीतांश गंगवार, प्रबल प्रताप, दुर्गेशमणि, नवीन और कमलकांत शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रबल पर एटीएम हैकर से कनेक्शन का आरोप लगा था। अभी भी उसकी विभागीय जांच जारी है। कमलकांत व दुर्गेशमणि के कई विवादित बिल्डरों व सटोरियों से संपर्क की बात सामने आई। नवीन की ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप हैं। शीतांश भी विवादित रहा है। प्रबल पांच दिन व नवीन 14 दिन की छुट्टी लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ने नशेबाजी का बना रखा है अड्डा
क्राइम ब्रांच में दो विवादित दरोगा अभी भी तैनात हैं। दोनों दरोगा हर शाम शराब के नशे में धुत हो जाते हैं। सूत्रों के अनुसार वह क्राइम ब्रांच के दफ्तर के परिसर में ही शराब पीते हैं। यहां तक कि दबिश में जब वह जाते हैं तो भी शराब पीकर जाते हैं। इसमें एक दरोगा कुछ समय पहले पश्चिम की स्वाट टीम में तैनात था। वर्तमान में वह क्राइम ब्रांच में है। 

क्राइम ब्रांच में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। किसी भी तरह का कोई विवादित पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की जाएगी। गोपनीय जांच के आधार पर फेरबदल किया जा रहा है। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed