फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Unknown vehicle hit bike young man died was going to buy vegetables

Kanpur Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत…सब्जी लेने जा रहा था, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 Aug 2025 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Aug 2025 11:45 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह जहानाबाद से अपने होटल के लिए सब्जी लेने आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Accident Unknown vehicle hit bike young man died was going to buy vegetables
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह जहानाबाद से अपने होटल के लिए सब्जी लेने के लिए कस्बा स्थित मंडी आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

जनपद फतेहपुर के कोड़ा जहानाबाद निवासी शमशेर (40) होटल चलाता था। शनिवार को तड़के वह होटल के लिए सब्जी लेने घाटमपुर मंडी बाइक से आ रहा था। तभी जहानाबाद रेलवे क्रासिंग के आगे बिल्लू होटल के पास अज्ञात वाहन बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के जेब से मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed