फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Unidentified vehicle hits motorcycle private company employee died police searching for driver

कानपुर हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 23 Aug 2026 01:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 23 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

Kanpur News: मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक दो दिन पहले ही छुट्टी पर कानपुर अपने घर लौटे था। शनिवार देर रात जब वह कल्याणपुर से अपनी बाइक से लौट रहे था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Accident Unidentified vehicle hits motorcycle private company employee died police searching for driver
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाले राजीव रंजन (38) दो दिन पहले ही परिवार से मिलने कानपुर आए थे। शनिवार देर रात कल्याणपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पनकी के पंक बहादुर नगर निवासी राजीव रंजन निजी कंपनी में नौकरी करते थे और मुंबई में रहकर काम कर रहे थे।

विज्ञापन

उनके पिता रामविलास रंजन डिफेंस से रिटायर हुए हैं। राजीव की पत्नी रश्मि और चार वर्षीय बेटी मुंबई में रहती हैं। पिता के अनुसार, राजीव करीब दो दिन पहले ही मुंबई से कानपुर आए थे। शनिवार रात करीब 10 बजे राजीव किसी काम से कल्याणपुर स्थित आवास विकास- तीन नंबर गए थे। देर रात करीब 12 बजे बाइक से लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों खंगाल रही है पुलिस
टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को राजीव के पास मिला मोबाइल फोन, जिसके जरिए परिजन से संपर्क किया गया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed