{"_id":"652a8b8a58b8b63feb0900f6","slug":"kanpur-accident-two-trucks-collided-in-gujaini-five-kilometers-long-queue-of-vehicles-highway-blocked-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: गुजैनी में दो ट्रक में टक्कर...पांच किमी लगी वाहनों की कतार, ढाई घंटे जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: गुजैनी में दो ट्रक में टक्कर...पांच किमी लगी वाहनों की कतार, ढाई घंटे जाम रहा हाईवे
Sat, 14 Oct 2023 06:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 Oct 2023 06:07 PM IST
सार
Kanpur News: टक्कर लगने के बाद दोनों वाहनों के चालक-परिचालक मौके से भाग निकले। टक्कर लगने से पीछे चल रहे वाहनों के पहिये थम गए थे। नौबस्ता तक वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
kanpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कानपुर-इटावा हाईवे पर शनिवार सुबह एक ट्रक और डंपर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से कानपुर से इटावा की ओर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया और करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को साइड कराकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
हालांकि यातायात सामान्य होने पर करीब ढाई घंटे का समय लग गया। जानकारी के अनुसार एक डंपर इटावा की ओर जा रहा था। वहीं, उसके पीछे तेज रफ्तार से माल लादकर एक ट्रेलर इटावा की ओर जा रहा था। गुजैनी के नजदीक अचानक ट्रेलर के आगे मौजूद गाड़ियों के ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
इस बीच पीछे से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डंपर से पीछे से टकरा गया, जिससे डंपर सड़क पर तिरछा हो गया। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहनों के चालक-परिचालक मौके से भाग निकले। टक्कर लगने से पीछे चल रहे वाहनों के पहिये थम गए थे। नौबस्ता तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस बीच हादसे की सूचना पर पहुंची गुजैनी व ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को साइड कराकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन