फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident: Teacher dies after being hit by a van on the highway, sister injured

Kanpur Accident: हाईवे पर वैन की टक्कर से शिक्षक की मौत, बहन घायल

Sat, 05 Apr 2025 08:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Apr 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Accident: Teacher dies after being hit by a van on the highway, sister injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार वैन की टक्कर से बाइक चालक शिक्षक की माैत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी बहन घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया। मूलरूप से फतेहपुर के बिंदकी शिवराजपुर निवासी आलोक अवस्थी (44) शिवराजपुर में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। उनके छोटे भाई विवेक कुमार अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह कानपुर में बीएसए कार्यालय काम से गए थे।

विज्ञापन


शाम 7:30 बजे बहन अनीता सिंह के साथ लौट रहे थे। महाराजपुर क्षेत्र के सिकठिया पुरवा के पास पीछे से वैन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वैन लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया, बहन की हालत को गंभीर देखते हुए हैलट रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर संजय पांडेय के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से वैन का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed