फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Innova was racing with BMW hit the bike rider died police caught him

रफ्तार का कहर: बीएमडब्ल्यू से रेस लगा रही थी इनोवा, बाइक को मारी टक्कर…सवार की मौत, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 05 Apr 2025 11:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Apr 2025 11:42 AM IST
सार

Kanpur News: कार में बैठे चालक कबीर ने बताया कि जैसे ही उसे लगा कि कार से कुछ टकराया तो उसने नीचे उतर कर देखा, तो युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे टक्कर मारने वाली कार मौके से भाग निकली थी। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

विज्ञापन
Kanpur Accident Innova was racing with BMW hit the bike rider died police caught him
Kanpur Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार रात बीएमडब्ल्यू कार से रेस लगा रही इनोवा कार ने बाइक सवार नवीन गुप्ता (40) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार 20 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार में जा टकराया। उसकी मौत हो गई। इनोवा कार चालक भाग निकला। देर रात पुलिस ने चालक को नशे की हालत में हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

शुक्रवार रात 10:56 बजे बीएमडब्ल्यू व सफेद रंग की इनोवा कार राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोड पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रेस लगा रही थी। उदयविला गेस्ट हाउस के पास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने बीएमडब्ल्यू के निकलने के बाद बाइक सवार किदवईनगर एच ब्लॉक निवासी नवीन गुप्ता सड़क पर गुजरा, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे खड़ी एक कार से जा टकराया। कार में बैठे चालक कबीर ने बताया कि जैसे ही उसे लगा कि कार से कुछ टकराया तो उसने नीचे उतर कर देखा, तो युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे टक्कर मारने वाली कार मौके से भाग निकली थी।

विज्ञापन

Kanpur Accident Innova was racing with BMW hit the bike rider died police caught him
Kanpur Accident - फोटो : amar ujala

नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने पकड़ा
हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद है। टक्कर के बाद इनोवा का बोनट व नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गई। कार में लाल रंग से भारत सरकार लिखा था, जबकि सफेद पर्दे व कार के पीछे शीशे पर केंद्रीय जांच एजेंसी का लोगो बना था। नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस को पता चला कि इनोवा लाजपतनगर निवासी ठेकेदार गोपाल बाजपेई की है। पुलिस ने उसे फोन किया, तो उसने हादसा बीएमडब्ल्यू कार से होने की बात कही। पुलिस ने उन्हें थाना बुलाया कि कार यशोदानगर निवासी चालक आयुष मिश्रा चला रहा था। थाने पहुंचा चालक नशे में था।

विज्ञापन

Kanpur Accident Innova was racing with BMW hit the bike rider died police caught him
Kanpur Accident - फोटो : amar ujala

भाई की भी हुई थी हादसे में मौत
मृतक नवीन गुप्ता घटना स्थल के पास ही अधिवक्ता सुशील त्रिपाठी के मकान में किराये पर रहता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। एक भाई मानसिक विक्षिप्त है। एक भाई की चार साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। बड़ा भाई अजय किदवईनगर में हनुमान मंदिर के पास पान की गुमटी लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed