फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident] Fire broke out after two trucks collided on the highway, two other trucks also collided

Kanpur Accident: दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो अन्य ट्रक भी भिड़े... जाम लगा, घायलों को सीएचसी भेजा

Sun, 22 Sep 2024 08:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Sep 2024 08:36 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग लग गई, जिनमें दो अन्य ट्रक भी टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने घायलों को सीएचसी भिजवाया है।

विज्ञापन
Kanpur Accident] Fire broke out after two trucks collided on the highway, two other trucks also collided
,kanpur accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर में कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर देर रात दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रकों में आग लग गई, जिनमें पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रक भी टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और घायलों का सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार, हादसा अरौल थाना क्षेत्र में हुआ। इसमें चीनी लादे दो ट्रको की आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन




इसके बाद ट्रकों में आग लग गई और चीनी की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने क्रेन द्वारा ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू करवा दिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed