{"_id":"6a8aa8b20209fff8540f05a0","slug":"kanpur-accident-during-a-dip-in-the-ganges-youth-goes-missing-in-the-strong-current-family-in-distress-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गंगा स्नान के दौरान हादसा, तेज बहाव में लापता हुआ युवक, परिजनों में मचा कोहराम, तलाश में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गंगा स्नान के दौरान हादसा, तेज बहाव में लापता हुआ युवक, परिजनों में मचा कोहराम, तलाश में जुटी टीम
Sun, 23 Aug 2026 01:31 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:31 PM IST
सार
Kanpur News: शिवराजपुर स्थित सरैया घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के सरैया गंगा घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्रावण मास के पावन अवसर पर रोज की तरह गंगा स्नान करने गए एक युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गए। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, काकूपुर रब्बन निवासी अनिल बाजपेई उर्फ छोटे के पुत्र ज्ञान प्रकाश बाजपेई (30) रविवार की सुबह शिवराजपुर के सरैया घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि ज्ञान प्रकाश श्रावण मास के पूरे महीने रोजाना नियम से गंगा स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन
गोताखोरों और पुलिस की मदद से तलाश जारी
रविवार सुबह जब वह स्नान कर रहे थे, तभी अचानक पानी के तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए और देखते ही देखते गंगा की लहरों में ओझल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से तलाश शुरू कर दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था।