फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Dense fog causes havoc on highway truck and  DCM  collide headon driver died

Kanpur Accident: कानपुर-सागर मार्ग पर कोहरे का कहर, ट्रक और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत; चालक की मौत

Tue, 06 Jan 2026 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:20 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के बरनाव मोड़ पर कोहरे के चलते ट्रक और डीसीएम में टक्कर हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Kanpur Accident Dense fog causes havoc on highway truck and  DCM  collide headon driver died
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में पतारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बरनाव मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण आमने-सामने से आ रहे एक ट्रक और डीसीएम में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में डीसीएम चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोहरा इतना घना था कि सामने से आ रहे वाहन का अंदाजा नहीं लग सका। कानपुर-सागर मार्ग पर दोनों भारी वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान दिनेश कुमार निवासी पतारा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद कानपुर-सागर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed