फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Car rams into truck parked on highway uncle and nephew died third person in critical condition

Kanpur Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, मामा-भांजे की मौत…तीसरे की हालत नाजुक, परिजन रो-रोकर बेहाल

Sat, 18 Oct 2025 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Oct 2025 02:14 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात एनएच-दो हाईवे पर खड़े ट्रक में कार घुसने से मामा और भांजे की मौत हो गई। वहीं, तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Accident Car rams into truck parked on highway uncle and nephew died third person in critical condition
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एनएच-दो हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार मामा–भांजे और  एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हैलट भेजा। वहां डॉक्टरों ने मामा-भांजे को मृत घोषित कर दिया। त्योहार पर एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

हादसा इतना जबरदस्त था, कि कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जरौली फेस-दो निवासी अनुराग मिश्रा उर्फ गोपाल (28) सोलर पैनल लगाने का ठेकेदार था। पिता रामकिशोर ने बताया कि कानपुर देहात के गजनेर थानाक्षेत्र के मोहाना गांव निवासी ओमदीप मिश्रा (30), अनुराग का भांजा था। ओमदीप बिजली विभाग में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर थे।

विज्ञापन

Kanpur Accident Car rams into truck parked on highway uncle and nephew died third person in critical condition
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

ओमदीप की पत्नी से हो गई कुछ कहासुनी
ओमदीप के चचेरे भाई कुलदीप मिश्रा ने बताया कि ओमदीप की शादी 13 फरवरी 2020 को अंकिता के साथ हुई थी। दोनों के दो साल का बेटा दिव्यांश है। बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ओमवीर काम पर जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद देर रात तक घर नहीं आया। वहीं, अनुराग के भाई अंकित बताया कि शुक्रवार देर शाम ओमदीप घर आया और पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

Kanpur Accident Car rams into truck parked on highway uncle and nephew died third person in critical condition
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस पर अनुराग भांजे ओमदीप को घर छोड़ने जाने के लिए जरौली निवासी शुभम द्विवेदी की कार से घर से निकला था। देर रात करीब एक बजे तीनों सचेंडी एनएच-दो हाइवे के पास पहुंचे ही थे। तभी हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से उनकी कार घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ओमदीप और अनुराग की जान चली गई। वहीं, शुभम की हालत नाजुक है। उसके परिवार वाले हैलट से कहीं निजी अस्पताल ले गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed