फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur A woman alone in her home was brutalized a report was filed against three brothers

Kanpur: घर में अकेली महिला से दरिंदगी, पीड़िता बोली- मुंह दबाकर किया दुष्कर्म, तीन भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Oct 2025 08:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Oct 2025 08:56 AM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पड़ोसी युवक और उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Kanpur A woman alone in her home was brutalized a report was filed against three brothers
नरवल थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दरिंदगी की घटना ने इलाके को दहला दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि को जब वह घर पर अकेली थी। तब पड़ोसी युवक सिंटू छत के रास्ते आंगन में कूद आया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर सिंटू के भाई अरविंद और रावेंद्र भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

जब उनको आपबीती बताई, तो वो भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। गुरुवार को पीड़िता ने नरवल थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed