{"_id":"67ffece548935ff01f003182","slug":"kanpur-a-truck-crushed-a-furniture-artisan-returning-from-his-niece-s-wedding-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: भतीजी की शादी से लौट रहे फर्नीचर कारीगर को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: भतीजी की शादी से लौट रहे फर्नीचर कारीगर को ट्रक ने कुचला
Wed, 16 Apr 2025 11:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:18 PM IST
सार
फर्नीचर कारीगर की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बर्रा के कारगिल पंप के पास हुआ। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बर्रा थानाक्षेत्र में भतीजी की शादी से लौट रहे फर्नीचर कारीगर को तेज़ रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। राहगीरों ने शोर मचाते हुए ट्रक को घेर लिया लेकिन चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गुजैनी के मर्दनपुर निवासी शिवचंद (55) फर्नीचर कारीगर थे। परिवार में पत्नी मीना, दो बेटी और एक बेटा दीपक शर्मा है।
बेटे दीपक ने बताया पिता चचेरी बहन नेहा शर्मा की शादी में शामिल होने नरवल गए थे। मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। बर्रा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर उछलकर गिरे तो भागने के चक्कर में कुचल दिया। हादसे के बाद राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला। बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताय कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।