फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A tent businessman's 16-year-old daughter was Misdeed after being threatened

Kanpur: टेंट कारोबारी की 16 वर्षीय बेटी को डराकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Oct 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: A tent businessman's 16-year-old daughter was Misdeed after being threatened
सांकेतिक तस्वीर

कल्याणपुर में टेंट कारोबारी की 16 साल की बेटी को धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। कल्याणपुर थाने में शनिवार की शाम को हुई रिपोर्ट में टेंट कारोबारी ने कहा कि शुक्रवार की शाम को वह दुकान पर थे। उनकी पत्नी सामान लेने के लिए बाजार गई थी। घर में 16 वर्षीय बेटी अकेली थी।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक अचानक घुस में आया। उसने बेटी को डराया, धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बेटी ने पत्नी को घटना की जानकारी दी। यूपी 112 डायल किया गया लेकिन आरोपी फरार हो गया था। कल्याणपुर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। वह अपने मामा के घर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed