फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A speeding loader truck ran over a husband and wife on a motorcycle; both died on the spot

Kanpur: बेकाबू लोडर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की गई जान

Mon, 02 Feb 2026 01:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Feb 2026 01:11 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू लोडर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: A speeding loader truck ran over a husband and wife on a motorcycle; both died on the spot
पति पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी थाना क्षेत्र में मंगलाविहार अंडरपास के पास रविवार देर शाम भाई के घर जा रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार बेकाबू लोडर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार लोडर पर कुल तीन 4500 के चालान हैं। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


चकेरी सनिगवां निवासी चंद्रपाल सिंह यादव (43) रूमा स्थित फैक्टरी में काम करते थे। बेटे आशीष ने बताया कि पिता और मां अनीता देवी (40) दोनों रविवार देर शाम करीब सात बजे बर्रा के दामोदरनगर में रहने वाले अपने भाई नवल किशोर के घर मिलने जा रहे थे। मंगला विहार अंडरपास के पास रामादेवी की ओर से जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। आशीष के अनुसार राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने पकड़े जाने के डर से माता-पिता को रौंद दिया। कुछ दूरी पर लोडर से कूदकर भाग निकला। इस दौरान पिता चंद्रपाल की मौके कर ही मौत हो गई जबकि मां अनीता ने हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 

Kanpur: A speeding loader truck ran over a husband and wife on a motorcycle; both died on the spot
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता की एक साथ मौत ने बेटे आशीष को झकझोर कर रख दिया। परिजनों ने बताया कि आशीष घर पर अकेला ही रह गया। पोस्टमार्टम हाउस में नाते रिश्तेदार उसे संभालते दिखे। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि चालक लोडर छोड़कर भाग निकला है। परिजन की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, पुलिस के अनुसार लोडर पर 23 अप्रैल 2024 का 500 का चालान पेंडिंग है। 12 मई 2025 में गलत पार्किंग में लोडर खड़ा करने पर 500 रुपये का चालान है। 24 अक्तूबर 2025 को तेज गति में वाहन चलाने पर 3500 का चालान पेंडिंग है। लोडर पर कुल तीन 4500 रुपये के चालान पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed