फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A short circuit caused a fire at a furniture factory, burning sofas and beds

Kanpur: शार्ट सर्किट से फर्नीचर कारखाने में लगी आग, सोफे-बेड जले

Tue, 04 Nov 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: A short circuit caused a fire at a furniture factory, burning sofas and beds
फर्नीचर कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चमनगंज क्षेत्र में मंगलवार देर रात फर्नीचर कारखाने में आग लगने से सोफे, बेड, अलमारी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। यह हादसा आनंदबाग चौराहे के नजदीक शार्ट सर्किट से हुआ। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग की लपटें और धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया था जिससे मोहल्ले में रहने वाले लोग सड़कों पर आ गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। हीरागंज निवासी नरेंद्र कुमार गौतम का आनंद बाग चौराहे के पास लकड़ी के फर्नीचर बनाने का कारखाना है। यहां रात करीब साढ़े नौ बजे काम हो रहा था। अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


 

Kanpur: A short circuit caused a fire at a furniture factory, burning sofas and beds
फर्नीचर कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
यहां लकड़ी को चिपकाने और पॉलिश के लिए ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे जिसकी वजह से आग भड़क उठी। देखते ही देखते सारा सामान जलकर राख हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: A short circuit caused a fire at a furniture factory, burning sofas and beds
फर्नीचर कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कारखाना मालिक ने बताया कि आग से करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि आग बुझा ली गई है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed