फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 90 trains including Vande Bharat, Shatabdi reached Central late

Kanpur: वंदे भारत, शताब्दी सहित 90 ट्रेनें देरी से पहुंचीं सेंट्रल, यात्री हुए परेशान

Tue, 05 Aug 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 90 trains including Vande Bharat, Shatabdi reached Central late
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच बेपटरी होने के बाद से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। मंगलवार को वंदे भारत, शताब्दी समेत 90 सुपरफास्ट व अन्य ट्रेनें देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्री परेशान रहे। ट्रेनों की लेटलतीफी पर लखनऊ-कानपुर रेलखंड के जैतीपुर में ब्लॉक का भी असर रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को सेंट्रल स्टेशन पर वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे तक देरी से आईं। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस छह घंटा, आगरा किला इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटा, मुंबई सेंट्रल ग्रीष्मकालीन स्पेशल दो घंटा लेट रही। इसके अलावा हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस भी लेट रहीं।
विज्ञापन


बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, पंप से निकाला
बारिश से मंगलवार को भी सेंट्रल स्टेशन के ट्रैक पर पानी भर गया। इसे निकालने के लिए पंप चलाना पड़ा। बार-बार जलभराव से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इससे भीमसेन, कानपुर देहात के पामा, रूरा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, भाऊपुर, गंगापुल बायां किनारा में ट्रेनें रोक कर चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed