{"_id":"65f1f5a61a9a7f3798093193","slug":"kanpur-9-lakhs-cheated-from-private-company-employee-in-the-name-of-share-trading-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर निजी कंपनी कर्मी से 9 लाख ठगे, युवक ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर निजी कंपनी कर्मी से 9 लाख ठगे, युवक ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
Thu, 14 Mar 2024 12:21 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर शहर के रहने वाले निजी कर्मी को साइबर ठगों ने झांसा देकर नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। चकेरी के कोयलानगर निवासी राजेश सिंह के अनुसार कुछ समय पहले उन्हें वाट्सएप पर एक ग्रुप पर पर ज्वाइन करने का लिंक मिला। चूंकि वह ट्रेडिंग करते थे तो उन्होंने उसे ज्वाइन कर लिया और उन्हें नियमित रूप से ट्रेडिंग टिप्स मिलने लगी।
इस बीच वह वाटरफ्रंट नाम के शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म के माध्यम से ट्रेडिंग के लिए सिफारिश करते रहे। उन्होंने गूगल प्ले स्टोर से उसे डाउनलोड किया और धीरे धीरे कर करीब नौ लाख रुपये का निवेश कर दिया। इस दौरान कुछ रकम उन्होंने अपनी पत्नी के बैंक खाते से भी निकालकर जमा की। हालांकि जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो ठगी का पता चला। इसके बाद ठगों ने उन्हें वाट्सएप पर भी ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।