{"_id":"630bba4b9c6af47a3f78ba16","slug":"kanpur-84-new-patients-of-diarrhea-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डायरिया के 84 नए रोगी मिले, बर्रा पहुंचा संक्रमण, ओआरएस और क्लोरीन की गोलियां बांटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डायरिया के 84 नए रोगी मिले, बर्रा पहुंचा संक्रमण, ओआरएस और क्लोरीन की गोलियां बांटीं
Mon, 29 Aug 2022 08:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 Aug 2022 08:13 AM IST
सार
कानपुर में डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में बुखार के 16 रोगी मिले। इसके अलावा 135 मौसमी बीमारियों के रोगी मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 116 रोगी ग्वालटोली में मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को डायरिया के 84 रोगी मिले हैं। 68 रोगी अकेले ग्वालटोली के हैं। इन रोगियों का इलाज ओपीडी स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा धनुकाना के आनंदनगर और बर्रा के हरदेवनगर में भी डायरिया के आठ-आठ रोगी मिले हैं। बर्रा भी अब डायरिया की चपेट में है।
विज्ञापन
ग्वालटोली के मकबरा में शनिवार को डायरिया से एक रोगी की मौत के बाद रविवार को एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेयजल की स्थिति देखी। इसमें पाया गया कि मकबरा क्षेत्र में जलसंस्थान पेयजल आपूर्ति करता है। यहां पेयजल में गंदगी मिली है। इसी पानी को लोग पी रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमओ को रिपोर्ट देकर हालात बताए गए। एसीएमओ डॉ. सिंह ने छह स्थानों के पेयजल का सैंपल लिया है। इसे लखनऊ की लैब में जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर दवाएं वितरित कीं। डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में बुखार के 16 रोगी मिले।
विज्ञापन
इसके अलावा 135 मौसमी बीमारियों के रोगी मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 116 रोगी ग्वालटोली में मिले हैं। डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ओआरएस घोल के पैकेट और क्लोरीन की गोलियां वितरित कीं गईं। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।