{"_id":"6aac11a23484e03d290531c6","slug":"kanpur-8-43-lakh-siphoned-off-via-10-transactions-in-six-minutes-case-registered-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छह मिनट में 10 ट्रांजेक्शन कर खाते से 8.43 लाख पार, साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छह मिनट में 10 ट्रांजेक्शन कर खाते से 8.43 लाख पार, साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज
Thu, 17 Sep 2026 09:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पटकापुर निवासी रीना बेगम के खाते से साइबर ठगों ने 28 अगस्त की रात महज छह मिनट में 10 यूपीआई ट्रांजेक्शन कर 8,43,221.64 रुपये पार कर दिए। पीड़िता और उसके पति को घटना की जानकारी होने पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रीना बेगम का सिविल लाइंस स्थित एक्सिस बैंक में खाता है।
विज्ञापन
दर्ज की गई प्राथमिकी में बताया कि घटना से पहले खाते में 14,06,856.97 रुपये जमा थे। 28 अगस्त की रात 8:30 से 8:36 बजे के बीच खाते से लगातार एक के बाद एक 10 यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए। साइबर ठगों ने रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। 29 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे रीना के पति ने मोबाइल चेक किया। उसमें रकम ट्रांसफर होने के संदेश मिले। वह तत्काल एक्सिस बैंक की सिविल लाइंस शाखा पहुंचे और बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी दी। बैंक इस्टेटमेंट निकलवाने पर खाते से 8.43 लाख रुपये निकाले जाने का पता चला।
विज्ञापन
उन्होंने नौ सितंबर को साइबर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर थानाप्रभारी अभय सिंह के अनुसार पुलिस ट्रांजेक्शन के जरिए रकम जिन खातों में पहुंची, उनकी जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।