फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 75-year-old man imprisoned for 12 years for misdeed with girl

Kanpur: दुष्कर्म करने वाले 75 साल के वृद्ध को 12 साल कैद, 13 साल की बालिका से दरिंदगी के बाद कराया था गर्भपात

Wed, 15 Feb 2023 08:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Feb 2023 08:17 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में 13 साल की बालिका से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी वृद्ध को 12 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही तीस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur: 75-year-old man imprisoned for 12 years for misdeed with girl
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में 13 साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले 75 साल के वृद्ध को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट परवेज अहमद ने 12 साल कैद और तीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़िता को क्षतिपूर्ति के लिए 30 हजार रुपये दिए जाने के लिए डीएम व डीएलएसए को पत्र भी भेजा है। बिधनू के ग्राम रामखेड़ा निवासी होरीलाल ने क्षेत्र के एक युवक को फ्री गैस कनेक्शन दिलाने का लालच दिया और उससे कागज मंगवाए।

विज्ञापन


युवक ने 11 अगस्त 2016 को अपनी 13 साल की बेटी को कागजात होरीलाल को देने के लिए भेजा। होरीलाल ने बेटी को घर के अंदर खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद लड़की गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। पिता को जानकारी होने पर 17 नवंबर 2016 को बिधनू थाने में होरीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

एडीजीसी सुशील कुमार वर्मा व विशेष लोक अभियोजक धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि अभियोजन की ओर से पीड़िता व उसके पिता समेत सात गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने होरीलाल को दुष्कर्म का दोषी मानकर सजा सुनाई। होरीलाल लगभग छह साल से जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed