{"_id":"69aabff835823e54ea032942","slug":"kanpur-65-people-from-narwal-are-trapped-in-war-sdm-issues-helpline-message-appealing-to-provide-information-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युद्ध के बीच फंसे नरवल के 65 लोग, एसडीएम ने जारी किया हेल्पलाइन संदेश, परिजनों से सूचना देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युद्ध के बीच फंसे नरवल के 65 लोग, एसडीएम ने जारी किया हेल्पलाइन संदेश, परिजनों से सूचना देने की अपील
Fri, 06 Mar 2026 08:15 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:15 PM IST
सार
Kanpur News: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसे नरवल तहसील के 65 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीएम ने अभियान शुरू किया है और परिजनों से सूचना साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ईरान, इजरायल, अमेरिका युद्ध के बीच नरवल तहसील क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं के लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति बाहर फंसा हुआ है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि हर संभव मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा ने बताया कि नरवल तहसील के लगभग 13 गांवों से करीब 65 लोग चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से कुछ ने वापस आने की मांग भी की है। उनके परिजनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि डाटा कलेक्ट कर सूची जिला प्रशासन को भेजा जाए। इससे बाहर फंसे लोगों को सुरक्षित अपने वतन लौटाने में सहायता मिल सके।
विज्ञापन