{"_id":"63b46ca81dfda7768b59c65d","slug":"kanpur-52-complaints-against-sp-mla-irfan-action-will-be-taken-after-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सपा विधायक इरफान के खिलाफ 52 शिकायतें, तीन मामले गंभीर बताए गए, जांच के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सपा विधायक इरफान के खिलाफ 52 शिकायतें, तीन मामले गंभीर बताए गए, जांच के बाद होगी कार्रवाई
Tue, 03 Jan 2023 11:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:29 PM IST
सार
जाजमऊ में गुंडा टैक्स वसूली की एफआईआर दर्ज कराने वाले अकील अहमद के मामले में बुधवार को सुनवाई है। इसमें सपा विधायक इरफान सोलंकी को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस के पास अब तक 52 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से तीन मामले गंभीर हैं। जिसमें विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन 52 तहरीरों पर जांच की गई है, उनमें से तीन मामले संपत्ति विवाद, घर में घुसकर मारपीट और धमकी की हैं। इसे पुलिस गंभीर प्रकरण मान रही है। तहरीर के तथ्य प्रारंभिक जांच में सही पाए गए हैं। अन्य मामले काफी पुराने बताए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस विधिक राय ले रही है।
विज्ञापन
अदालत में पेश हो सकते हैं विधायक
जाजमऊ में गुंडा टैक्स वसूली की एफआईआर दर्ज कराने वाले अकील अहमद के मामले में बुधवार को सुनवाई है। इसमें विधायक को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। हालांकि पुलिस का प्रयास यही है कि विधायक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी करा दी जाए।
विज्ञापन