{"_id":"6ab566e2f17af9431d027f9d","slug":"kanpur-50-000-siphoned-from-youth-s-account-money-vanished-upon-clicking-a-link-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: युवक के खाते से उड़ाए 50 हजार, लिंक पर क्लिक करते ही पार हुई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: युवक के खाते से उड़ाए 50 हजार, लिंक पर क्लिक करते ही पार हुई रकम
Thu, 24 Sep 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
चकेरी थानाक्षेत्र के दहेली सुजानपुर निवासी मनोज कुमार के मुताबिक 28 अगस्त को उनके पास एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही यूपीआई के माध्यम से छह बार में उनके खाते से 50 हजार रुपये उड़ गए। पैसे सौरभ कुशवाहा नाम के युवक के खाते में चले गए। मैसेज आने पर उन्होंने ठगी का एहसास हुआ। इस पर एटीएम, यूपीआई और बैंक जाकर खाता बंद करा दिया। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन