{"_id":"687fc40dd0ca73f24e0f8dd8","slug":"kanpur-48-old-criminals-including-deepak-jadoun-of-dinu-gang-became-history-sheeters-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दीनू गैंग के दीपक जादौन समेत 48 पुराने शातिर बने हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दीनू गैंग के दीपक जादौन समेत 48 पुराने शातिर बने हिस्ट्रीशीटर
Tue, 22 Jul 2025 10:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता दीनू उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जेल में बंद दीनू उपाध्याय गैंग के सक्रिय सदस्य नारायण भदौरिया के बाद अब दीपक जादौन भी हिस्ट्रीशीटर हो गया है। वाई ब्लॉक किदवईनगर निवासी दीपक की नौबस्ता पुलिस ने 321-ब नंबर की हिस्ट्रीशीट खोली है। वह फरार चल रहा है। नौबस्ता पुलिस ने बीते दिनों उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया है। मंगलवार को डीसीपी साउथ के आदेश पर दक्षिण जोन की पुलिस ने दीपक समेत 48 शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इससे पहले सोमवार को गैंग के दूसरे सदस्य अधिवक्ता नारायण भदौरिया की हिस्ट्रीशीट किदवईनगर पुलिस ने खाेली थी।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दीपक जादौन के खिलाफ शहर के कोतवाली, नौबस्ता, नवाबगंज और बिधनू थानों में आठ मामले दर्ज हैं। उस पर भी नारायण भदौरिया के साथ मिलकर सरकारी जमीन कब्जाने के साथ ही भाजपा नेता अनूप तिवारी के चाचा की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। उसके खिलाफ सबसे पहला मुकदमा 27 सितंबर 2018 को कोतवाली में दर्ज हुआ था। इसमें अस्सी फीट रोड पर रहने वाले अधिवक्ता के बेटे ने बड़ा चौराहा स्थित शॉपिंग मॉल में अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में इसका नाम सामने आया था।
जुलाई 2019 में आरोपी का एक बर्थडे पार्टी में पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में तत्कालीन यशोदानगर चौकी प्रभारी ने उसके खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिसंबर 2019 में पुरानी बस्ती नौबस्ता निवासी रितिका मिश्रा ने उस पर साथियों संग मिलकर उनके प्लॉट पर कब्जा और मारपीट करने का आरोप लगाया था। वर्ष 2022 में अनुसूचित जाति के युवक के प्लॉट को धोखाधड़ी कर हासिल करने का आरोप लगा था। मई 2025 में बर्रा छह हरी मस्जिद के पास रहने वाले कासिम रजा ने जमीन पर कब्जा करने व धमकाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी महीने बिधनू निवासी देशराज यादव ने दीनू उपाध्याय, नारायण भदौरिया और कुछ अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर करोड़ों की जमीन महज 16 लाख में लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में दीपक की भूमिका सामने आने के बाद विवेचना में उसका नाम बढ़ाया गया था। नवाबगंज थाने में इसी गैंग के सक्रिय सदस्य रामखिलावन, उसकी समधन, दामाद आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें भी उसकी भूमिका भी मिली थी।
विज्ञापन
ये भी हुए हिस्ट्रीशीटर
रेउना थाने से किरांव गांव निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ कल्ली की हिस्ट्रीशीट खुली है। वह हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, छेड़खानी आदि का आरोपी है। गोविंदनगर से धोखाधड़ी के आरोपी प्रापर्टी डीलर गुरमीत सिंह, शरद पासवान समेत नौ और बर्रा से अभिषेक शर्मा, दीपक कनौजिया समेत सात लोग शामिल हैं जबकि किदवईनगर से यूट्यूबर अनुज जैन की हिस्ट्रीशीट खुली है।