फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 30 doctors in grip of corona, OPD decreased, health services will be effected

कानपुर: 30 डॉक्टर कोरोना की चपेट में, ओपीडी घटी, स्वास्थ्य सेवाओं पर मंडराया संकट

Fri, 14 Jan 2022 04:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Jan 2022 04:20 PM IST
सार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पतालों के कुल 70 स्टाॅफ कोरोना संक्रमित हो गए हैं । संक्रमण की दर भी बढ़कर 36 फीसदी हो गई है। डाॅक्टरों के इस तरह संक्रमित होने से व्यवस्था में दिक्कत आ जाएगी। इसी से अब सर्जरी और मेडिसिन में सौ-सौ रोगी तथा अन्य विभागों की ओपीडी में 50-50 रोगी देखे जाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur: 30 doctors in grip of corona, OPD decreased, health services will be effected
कोरोना का कहर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पतालों के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाॅफ के लगातार कोरोना संक्रमित होने से रोगियों के इलाज का संकट पैदा हो सकता है। संस्थान के 30 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं। साथ ही पैरा मेडिकल स्टाॅफ भी संक्रमित है।
विज्ञापन


इससे ओपीडी में रोगियों की संख्या कम करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि जल्द ही मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा, जिससे रोगी फोन पर अपनी स्थिति बताकर परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पतालों के स्टाॅफ में कोरोना का संक्रमण 36 फीसदी की दर से फैल रहा है। मेडिसिन के एक डॉक्टर की कॉर्डियोलॉजिस्ट पत्नी समेत पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। इसके अलावा दो विभागाध्यक्षों और एक रेजीडेंट डॉक्टर में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि अब तक 70 स्टाॅफ कोरोना संक्रमित हुआ है। डाॅक्टरों के इस तरह संक्रमित होने से व्यवस्था में दिक्कत आ जाएगी। इसी से अब सर्जरी और मेडिसिन में सौ-सौ रोगी तथा अन्य विभागों की ओपीडी में 50-50 रोगी देखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed