फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 3-year-old kidnapped innocent son of bakery operator recovered by police within 2 hours

कानपुर: बेकरी संचालक के 3 साल के अपह्रत मासूम बेटे को पुलिस ने 2 घंटे के अंदर किया बरामद

Sat, 24 Oct 2020 02:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Oct 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 3-year-old kidnapped innocent son of bakery operator recovered by police within 2 hours
सांकेतिक तस्वीर

कानपुर के मंधना में एक युवक की सतर्कता से पीआरवी सिपाहियों ने कल्याणपुर से अगवा मासूम बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण में शामिल दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरी के नाम पर लिए कर्ज को चुकाने के लिए दोस्तों ने अपहरण की साजिश रची थी।

विज्ञापन

कल्याणपुर पुराना शिवली रोड निवासी अमित शुक्ला घर पर ही बेकरी शॉप चलाते हैं। शुक्रवार रात उनका तीन साल का छोटा बेटा ऋषि घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। पीड़ित परिवार ने बच्चे की तलाश की। बच्चे के न मिलने पर पिता ने  कल्याणपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

 

मंधना विद्युत सब स्टेशन पर तैनात मीटर रीडर अभिषेक सोनी के पास उसके भाई का दोस्त शैलेंद्र संदिग्ध परिस्थितियों में ईरिक्शा से एक बच्चे को लेकर पहुंचा। बच्चा लगातार रो रहा था। शक होने पर अभिषेक ने शैलेंद्र को बैठा लिया  और पुलिस को खबर कर दी। उधर, सूचना मिलते ही इसी इलाके में गश्त कर रहे पीआरवी सिपाही पहुंच गए।

पूछताछ की तो मासूम के अपहरण की कहानी सामने खुलकर आई। जिसके बाद पीआरवी सिपाहियों ने अगवा बच्चे और हिरासत में लिए गए अपहरणकर्ता शैलेंद्र को कल्याणपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कल्याणपुर पुलिस ने शैलेंद्र से पूछताछ कर अपहरण के मास्टरमाइंड और अमित शुक्ला के पड़ोसी उतरीपुरा निवासी आदित्य पाठक को भी रात में ही गिरफ्तार कर लिया। 

इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि कारोबारी के पड़ोसी युवक आदित्य पाठक ने अपने दोस्त शैलेंद्र के साथ अपहरण की कहानी रची थी। दोनों ने 15 लाख की फिरौती मांगने के लिए लेटर भी तैयार कर लिया था। आदित्य ने नौकरी के नाम पर शैलेंद्र से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे । जिसको चुकाने के लिए दोनों ने अपहरण की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed