{"_id":"6a567fa95b50a2e56500bfad","slug":"kanpur-24-hour-mail-booking-service-at-central-station-discontinued-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर 24 घंटे डाक बुकिंग सेवा बंद, अब सुबह आठ से रात 11:15 तक, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर 24 घंटे डाक बुकिंग सेवा बंद, अब सुबह आठ से रात 11:15 तक, ये रही पूरी जानकारी
Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
सार
Kanpur News: देर रात और बढ़े हुए समय के दौरान नाममात्र बुकिंग मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेल डाक सेवा (आरएमएस) कानपुर पोस्टल मंडल ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन स्थित स्टेट प्लानिंग कमीशन (एसपीसी) एक्सटेंशन काउंटर की सातों दिन और 24 घंटे की बुकिंग सुविधा समाप्त कर दी है। विभाग की समीक्षा में देर रात और बढ़े हुए समय के दौरान नाममात्र या शून्य बुकिंग मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब यह सेवा सुबह आठ से रात 11:15 बजे तक रहेगी।
रेल डाक सेवा कानपुर पोस्टल मंडल के प्रवर अधीक्षक अरुण यादव ने बताया कि कानपुर आरएमएस सहित मंडल के सभी रेलवे स्टेशन स्थित एसपीसी एक्सटेंशन काउंटर अब दो शिफ्टों में संचालित होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन के काउंटरों पर समय में बदलाव किया गया है लेकिन प्रधान डाकघरों में स्पीड पोस्ट, पार्सल और अन्य डाक सेवाओं की सातों दिन और 24 घंटे बुकिंग सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

ऐसे में जिन नागरिकों को देर रात डाक बुक करानी हो वह अपने निकटवर्ती प्रधान डाकघर की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। नई व्यवस्था के अनुसार, प्रथम शिफ्ट सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक और द्वितीय शिफ्ट शाम 4:00 से रात 11:15 बजे तक रहेगी। यह व्यवस्था कानपुर, अलीगढ़, इटावा और फर्रुखाबाद के आरएमएस एक्सटेंशन काउंटरों पर लागू होगी।