फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 215 passengers lives at stake plane hovers in air for 20 minutes manager says it took time to cool down

UP: 215 यात्रियों की अटकी जान, 20 मिनट हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, मैनेजर बोला- कूल डाउन होने में लगा समय

Sun, 26 Oct 2025 07:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Oct 2025 07:11 AM IST
सार

Kanpur News: फ्लाइट 20 मिनट से ज्यादा देर तक चक्कर लगाता रही, ताकि विमान का ईंधन कम हो जाए। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को सुरक्षित चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर उतार दिया। इसके बाद फ्लाइट के दोनों दरवाजे लॉक हो गए, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Kanpur 215 passengers lives at stake plane hovers in air for 20 minutes manager says it took time to cool down
दरवाजे लॉक हो गए जानकारी देते कवि हेमंत पांडे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मुंबई से शनिवार को आई फ्लाइट में चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर लैडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। इस पर पायलट ने लैंडिंग के बजाय दोबारा उड़ान भरी और आसमान में 20 मिनट से अधिक देरी तक चक्कर लगाता रहा। विमान के दोनों दरवाजे लॉक हो गए। इससे विमान में यात्री भी सहम गए।

विज्ञापन

शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई824 ने कानपुर के लिए दोपहर 1:20 बजे उड़ान भरी। इसमें क्रू मेंबरों सहित 215 यात्री सवार थे। दोपहर लगभग 3:15 बजे चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग करते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। खतरा भांपते ही पायलट फ्लाइट को दोबारा आसमान में ले गया।

विज्ञापन

आधा घंटे तक यात्री फ्लाइट में फंसे रहे
फ्लाइट 20 मिनट से ज्यादा देर तक चक्कर लगाता रही, ताकि विमान का ईंधन कम हो जाए। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को सुरक्षित चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर उतार दिया। इसके बाद फ्लाइट के दोनों दरवाजे लॉक हो गए] जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। करीब आधा घंटे तक यात्री फ्लाइट में फंसे रहे। बाद में विमान के दोनों गेट खोलकर यात्रियों को उतारा गया।

कवि हेमंत ने वीडियो किया था जारी
इसी फ्लाइट में मुंबई से आए हास्य कवि हेमंत पांडेय ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि इस संबंध में जब एयर हॉस्टेस से बात की गई] तो उन्होंने बताया कि दोनों दरवाजे लॉक हो गए हैं। फ्लाइट का इंजन बंद होने के बाद ही दोनों दरवाजे खुलेंगे और 30 मिनट बाद जब फ्लाइट का इंजन बंद हुआ, तब विमान के दोनों दरवाजे खुले।

विज्ञापन

विमान में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत नहीं आई थी। इंजन कूल डाउन होने में समय लगा। इस विमान ने मुंबई के लिए शाम 5:30 बजे फिर से उड़ान भरी।  -पंकज पांडेय, इंडिगो स्टेशन मैनेजर

एक महीने पहले विमान के केबिन में घुसा था चूहा
चकेरी एयरपोर्ट में एक महीने पहले इंडिगो विमान के केबिन में चूहा घुसने से फ्लाइट तीन घंटे चकेरी एयरपोर्ट पर खड़ी रही थी। ग्राउंड क्रू ने तत्काल विमान खाली कराया तो कुछ यात्रियों ने नाराजगी भी जताई थी। पिछले 22 सितंबर को चकेरी एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे एक विमान के केबिन में अचानक एक चूहा घुस गया था।

तीन घंटे खड़ी रही थी फ्लाइट
चूहे के कारण फ्लाइट को रोकना पड़ा और सभी 111 यात्रियों को विमान से डी-बोर्ड कर एयरपोर्ट लाउंज में भेजा गया। फ्लाइट करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर खड़ी रही थी। इंडिगो की यह फ्लाइट उस दिन दिल्ली से दोपहर 2:10 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर आई थी। इसे 2:50 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होना था।

चूहे को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया
उड़ान से ठीक पहले क्रू मेंबर ने केबिन में एक चूहा घूमते हुए देखा। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत फ्लाइट रोकी गई और विमान की गहनता से जांच की गई थी। एयरलाइंस के टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू ने मिलकर चूहे को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, ताकि उड़ान के दौरान कोई जोखिम न हो। करीब दो घंटे 40 मिनट के बाद फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed