{"_id":"68580af3734ef11bcc0c8942","slug":"kanpur-20-lakhs-stolen-from-retired-auditor-s-house-police-checking-cctv-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेवानिवृत्त ऑडिटर के घर से 20 लाख की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेवानिवृत्त ऑडिटर के घर से 20 लाख की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Sun, 22 Jun 2025 07:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Jun 2025 07:27 PM IST
सार
Kanpur News: सेवानिवृत्त ऑडिटर के घर से 20 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। परिवार किदवईनगर साइड नंबर वन में रहता है। दो जून से घर पर ताला लगा था।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त ऑडिटर के घर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किदवईनगर में शातिर चोरों ने पावर काॅरपोरेशन के सेवानिवृत्त ऑडिटर के घर से 20 लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय ऑडिटर नातिन को छोड़ने बंगलूरू व पत्नी शताब्दी नगर निवासी बेटे के घर गईं थी। 19 जून को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
किदवईनगर साइड नंबर वन स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी की पहली मंजिल पर रहने वाले राज कुमार चतुर्वेदी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से सेवानिवृत्त हैं। पत्नी रजनी भी केस्को कर्मी रही हैं। बेटा शोभित पनकी के शताब्दी नगर में रहता है। राज कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले नातिन मुस्कान की बंगलूरू में नौकरी लगी है। उसे छोड़ने के लिए वह 28 मई को बंगलूरू गए थे। दो जून को रजनी की तबीयत खराब होने पर वह शताब्दीनगर निवासी बेटे के घर चली गईं।
विज्ञापन
किदवईनगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
19 जून को पत्नी घर लौटी तो कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये और 18.5 लाख रुपये से अधिक के जेवर गायब थे। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि घर कई दिन बंद रहा है। ऐसे में चोरी किस दिन और कितने समय हुई, इसका पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।