फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 2,800-Year-Old Historic Mound Collapses in Jajmau, Parts of Two Houses Washed Away

कानपुर: जाजमऊ में 2800 साल पुराना ऐतिहासिक टीला दरका, दो मकानों का हिस्सा गंगा में समाया

Sun, 30 Aug 2026 04:52 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 30 Aug 2026 04:52 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ में गंगा किनारे स्थित करीब 2800 साल पुराना ऐतिहासिक टीला अचानक दरक गया। टीले का एक बड़ा हिस्सा खिसकने से उसके ऊपर बने दो मकानों का कुछ हिस्सा गंगा में समा गया।

विज्ञापन
Kanpur: 2,800-Year-Old Historic Mound Collapses in Jajmau, Parts of Two Houses Washed Away
ऐतिहासिक टीला दरका - फोटो : amar ujala

विस्तार

अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। टीले का हिस्सा दरकने के साथ ही मकानों का निर्माणाधीन/किनारे का हिस्सा टूटकर गंगा की तेज धारा में जा गिरा। घरों में रखा हजारों रुपये का सामान भी पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद प्रभावित परिवारों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक गंगा का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण किनारे पर लगातार कटान हो रहा है। इसी के चलते ऐतिहासिक टीले का हिस्सा अचानक खिसक गया। लोगों का कहना है कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो आसपास के अन्य मकानों को भी खतरा हो सकता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर कटान रोकने के इंतजाम कराने और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed