{"_id":"68d588d1148ca6d74205e25e","slug":"kanpur-2-5-million-rupees-stolen-from-transgender-woman-s-home-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गुरु माता ने साथी किन्नर पर लगाया 25 लाख की चोरी का आरोप, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गुरु माता ने साथी किन्नर पर लगाया 25 लाख की चोरी का आरोप, पुलिस कर रही जांच
Thu, 25 Sep 2025 11:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
किन्नर के घर चोरी का मामला
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी के सनिगवां में किन्नर समाज की गुरु माता रेश्मा किन्नर ने साथी किन्नर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर घर से नकदी व जेवरात समेत 25 लाख का माल लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत की है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में किन्नर कई बैग ले जाते हुए नजर आया है। पुलिस जांच कर रही है।
सनिगवां केआरपुरम निवासी रेशमा किन्नर ने पुलिस को बताया कि वह अपने डेरे के साथ रहती हैं। मुजफ्फरपुर निवासी एक किन्नर कई बार उनके घर आ चुकी है। बीती 21 सितंबर की सुबह भी किन्नर अपने दो साथियों के साथ उनके डेरे में आई। बीते बुधवार की रात करीब 10 बजे आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को पिला दिया। सभी बेहोश हो गए।
विज्ञापन
सनिगवां केआरपुरम निवासी रेशमा किन्नर ने पुलिस को बताया कि वह अपने डेरे के साथ रहती हैं। मुजफ्फरपुर निवासी एक किन्नर कई बार उनके घर आ चुकी है। बीती 21 सितंबर की सुबह भी किन्नर अपने दो साथियों के साथ उनके डेरे में आई। बीते बुधवार की रात करीब 10 बजे आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को पिला दिया। सभी बेहोश हो गए।
विज्ञापन
किन्नर के घर चोरी का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपी अलमारी से 2.20 लाख रुपये व जेवरात समेत 25 लाख की कीमत का माल बैग में भर भाग गया। दूसरे दिन सभी की आंख खुलने पर चोरी का पता चला। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।