फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ₹2.30 lakh swindled from differently-abled person on pretext of arranging marriage; case registered

कानपुर: दिव्यांग को शादी कराने का झांसा दे हड़पे 2.30 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 06:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 10 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: ₹2.30 lakh swindled from differently-abled person on pretext of arranging marriage; case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

नौबस्ता निवासी दिव्यांग को शादी कराने का झांसा देकर परिचित व उसके साथियों ने 2.30 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मोबाइल और जेब में पड़े रुपये निकाल लिए। आरोप है कि थाने और चौकी में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


नौबस्ता के नानक नगर निवासी प्रमोद कुमार मिश्र दिव्यांग हैं। आरोप है कि आनंद विहार निवासी महेंद्र कुमार गौतम उर्फ राजू ने अच्छी लड़की से शादी कराने का झांसा देकर 2.30 लाख रुपये ले लिए। समय बीतने के बाद भी शादी नहीं हुई तो रुपये वापस मांगे इसपर राजू ने 13 हजार रुपये नगद वापस किए, बाकी जल्द लौटाने को कहा। आरोप है कि दिव्यांग जब रुपये मांगने राजू के घर पहुंचा तो उसके भाई संतोष गौतम और मुकेश निगम ने घेर कर जेब में पड़े कुछ रुपये और मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि हनुमंत विहार थाने में साक्ष्य देने के बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। इसके बाद से आरोपी धमका रहे हैं। हनुमंत विहार एसओ राजीव सिंह ने बताया कि महेंद्र, संतोष और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed