फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 132 suspects identified in the city after the Delhi blasts, intelligence monitoring underway

Kanpur: दिल्ली धमाके के बाद शहर में 132 संदिग्ध चिह्नित, खुफिया निगरानी में जुटी

Sat, 22 Nov 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Nov 2025 11:50 PM IST
सार

दिल्ली धमाके के बाद कानपुर में 132 संदिग्ध चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 39 पूर्वी, 43 पश्चिमी, 31 सेंट्रल और 19 साउथ जोन से संबंधित हैं। खुफिया निगरानी में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: 132 suspects identified in the city after the Delhi blasts, intelligence monitoring underway
दिल्ली धमाका (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली धमाके के बाद जांच एजेंसियां मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी हैं। एजेंसियों ने अपनी पड़ताल में शहर में 132 संदिग्धों को चिह्नित किया है। इनमें कमिश्नरी के हर जोन के लोग शामिल हैं। इनमें से अधिकतर जांच के डर से घरों पर ताला लगाकर भूमिगत होने की फिराक में हैं। हालांकि, खुफिया इन लोगों की लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


132 संदिग्धों में से सर्वाधिक 43 पश्चिमी जोन के हैं जबकि पूर्वी जोन में 39, सेंट्रल में 31 और साउथ में 19 लोग एजेंसियों के रडार पर हैं। इनकी जांच में जुटी एजेंसियां इनकी रोजाना की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। सभी संदिग्धों के सोशल मीडिया अकाउंट और उनकी फ्रेंड्स लिस्ट की जांच की जा रही है। इस बात की पड़ताल भी हो रही है कि उनकी लिस्ट में किसी बड़े प्रतिष्ठान से जुड़े लोगाें के नाम हैं या नहीं। हैं तो उनसे कब से और किस स्तर की दोस्ती है। जिन्हें संदिग्ध माना गया है उनकी बीते कुछ माह की गतिविधियों को जानने के लिए यात्राओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने किन खास आयोजन में भाग लिया और उनसे कितने लोगों ने मुलाकात की है। यह भी जांच का अहम बिंदु है। संदिग्धों के परिजनों से लेकर उनके आय-व्यय, रहन-सहन और कार्यक्षेत्र जैसे कई बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डॉ. शाहीन और डॉ. आरिफ के सोशल मीडिया का अकांउट भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed