{"_id":"6ace4afb4502b225fe0fc664","slug":"kanpur-13-more-patients-including-women-contract-dengue-total-count-rises-to-202-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महिलाओं सहित 13 और मरीजों को डेंगू, संख्या बढ़कर 202 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महिलाओं सहित 13 और मरीजों को डेंगू, संख्या बढ़कर 202 हुई
Tue, 13 Oct 2026 08:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amarujala
नगर में महिलाओं सहित 13 और मरीजों को डेंगू हो गया। इस मौसम में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 202 हो गई है। जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यूडीएसपी पोर्टल पर जारी ताला आंकड़ों के अनुसार शहर में डेंगू के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंगलवार को डेंगू के 13 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें पांच पुरुष और अन्य महिला मरीज हैं। बढ़ते डेंगू के मामले के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन