फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 122 Gram Panchayats to Become Self Reliant Government to Provide Incentives to Boost Income

Kanpur: 122 ग्राम पंचायतें बनेंगी आत्मनिर्भर, आय बढ़ाने के लिए सरकार देगी प्रोत्साहन राशि, सूची शासन को भेजी

Sun, 24 May 2026 03:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 24 May 2026 03:51 PM IST
सार

Kanpur News: ग्रामीण अंचलों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिले की 122 ऐसी ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जो अपने स्थानीय संसाधनों से आय अर्जित कर विकास कार्यों को गति दे रही हैं। 

विज्ञापन
Kanpur 122 Gram Panchayats to Become Self Reliant Government to Provide Incentives to Boost Income
विकास भवन, कानपुर नगर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गांवों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी योजना शुरू की गई है। जिले की 122 ग्राम पंचायतों को पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना से आच्छादित किया जाएगा। इस योजना के तहत वे पंचायतें लाभान्वित होंगी, जो अपने संसाधनों से आय अर्जित कर विकास कार्यों में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रही हैं। योजना वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर लागू की गई है।

विज्ञापन

इसके अंतर्गत 1500 तक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को शामिल किया जा रहा है। जिले में ऐसी 122 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिन्हें योजना के तहत लाभ देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। चयनित पंचायतों की ब्लॉकवार सूची निदेशक पंचायतीराज कार्यालय को भेजी गई है।

विज्ञापन

आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा
शासन से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद पंचायतों को प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी। सरकार का उद्देश्य कम फंड पर निर्भर ग्राम पंचायतों को अपने संसाधन विकसित करने और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। योजना से पंचायतों को बाजार, तालाब, पंचायत भवन, सामुदायिक संपत्तियों और अन्य स्थानीय संसाधनों से आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेजी
इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज होने के साथ पंचायतों की आर्थिक निर्भरता भी कम होगी। जिला पंचायतीराज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद पंचायतों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

विज्ञापन

ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों की संख्या
घाटमपुर ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतें, ककवन की 6, कल्याणपुर की पांच, विधनू की 12, बिल्हौर की 14, शिवराजपुर की 22, भीतरगांव की 20, पतारा की 10, सरसौल की 8, चौबेपुर की 12 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed