फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Youth climbed a mobile tower, came down after seven hours on the persuasion of police

Kannauj: युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस के समझाने पर सात घंटे बाद उतरा

Mon, 04 Aug 2025 09:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Aug 2025 09:02 PM IST
सार

बाइक, नकदी, मोबाइल व कपड़ों का बैग गायब होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस के समझाने पर घंटों बाद नीचे उतरा।

विज्ञापन
Kannauj: Youth climbed a mobile tower, came down after seven hours on the persuasion of police
मोबाइल टाॅवर पर बैठा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रंगीरामपुर से गंगाजल लेकर लौट रहे युवक ने बाइक, नकदी, मोबाइल व कपड़ों का बैग गुम होने पर शराब के नशे में फर्रुखाबाद चौराहा पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसके बाद पास ही स्थित एक निजी मोबाइल कंपनी के टाॅवर पर चढ़ गया। पुलिस के साथ लोगों के समझाने पर करीब सात घंटे बाद टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन


मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी जयदीप अवस्थी रविवार को बाइक लेकर फर्रुखाबाद के श्रंगीरामपुर से गंगाजल लेने के लिए निकला था। जल लेकर लौटते समय नशे की हालत में वह अपनी बाइक कहीं खड़ी कर भूल गया। साथ ही पर्स में रखे सात हजार रुपये, मोबाइल व कपड़ों का झोला भी कहीं गुम हो गया।
विज्ञापन


सुबह चार बजे जब नशा कुछ कम हुआ तो बाइक व अन्य सामान गायब देख उसने फर्रुखाबाद चौराहा पर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पास ही स्थित निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर की चोटी पर चढ़कर बैठ गया। सुबह होने पर लोगों ने उसे टॉवर पर चढ़ा देख पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने पुलिस कर्मियों के साथ उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। रिमझिम बारिश के बीच वह टॉवर पर ही बैठा बाइक व गुम हुआ सामान दिलाने की मांग करता रहा। इस बीच मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। लोग भी नीचे उतारने के लिए उससे मान मनौव्वल करते रहे। उसी दौरान पुलिस को फर्रुखाबाद रोड पर लावारिस बाइक खड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने बाइक लाकर युवक से पहचान कराई। तब कहीं 11.30 बजे वह टॉवर से नीचे उतरा। कोतवाल ने बताया कि युवक के परिजनों को बुलाया गया है। कार्रवाई की हिदायत देकर युवक व बाइक को परिजनों के सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया है।


टॉवरों के पास नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम
नगर व आसपास क्षेत्रों में कई निजी मोबाइल कंपनियों के टॉवर लगे हुए हैं। अधिकांश टॉवरों के आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है। फर्रुखाबाद चौराहा स्थित मोबाइल टॉवर के आसपास बनी बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही गेट भी टूटा पड़ा है, जिसका फायदा उठाकर युवक टॉवर पर चढ़कर चोटी तक पहुंचकर बैठ गया था। साथ ही आसपास के बच्चे चढ़कर खेलते रहते हैं। निजी मोबाइल कंपनी की लापरवाही के कारण किसी भी दिन बढ़ा हादसा घटित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed