फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Wife burnt to see husband with girlfriend in restaurant, beaten up by girlfriend's slippers

कन्नौज: रेस्टोरेंट में पति को गर्लफ्रेंड के साथ देख भड़क गई पत्नी, प्रेमिका की चप्पलों से कर दी पिटाई

Tue, 03 Nov 2020 02:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Nov 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Wife burnt to see husband with girlfriend in restaurant, beaten up by girlfriend's slippers
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
कन्नौज के तिर्वा में एक रेस्टोरेंट में शिक्षक पति के साथ एक युवती को देख शिक्षक की पत्नी ने मौके पर जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों को एक साथ देख पत्नी इतने गुस्से में आ गई कि उसने पति व उसकी महिला मित्र की चप्पलों से पिटाई कर दी। इससे रेस्टोरेंट में हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे कैमरे के फुटेज से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के शीतग्रह व भट्टा व्यवसाय से जुड़े एक शिक्षक अपनी महिला मित्र को लेकर तहसील के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में गए थे। कुछ देर बाद ही शिक्षक की पत्नी भी रेस्टोरेंट पर जा धमकी। दोनो को एक साथ देख पत्नी का पारा चढ़ गया। उसने चप्पलों से दोनो की धुनाई कर दी। रेस्टोरेंट में मौजूद कुछ अन्य लोग इस हंगामे को देख भाग खड़े हुए।

विज्ञापन

उधर मामले की जानकारी पाकर तिर्वा कोतवाली से महिला हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक नीलम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी मौके से फरार हो गए। इसपर पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाईं। फुटेज से घटना की पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र मिश्रा का कहना है कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed