फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Two Factions Clash Over Song Request at DJ Event; Four Injured

Kannauj: डीजे वाले बाबू ने पूरी नहीं की फरमाइश तो दो पक्ष भिड़े, लाठी- डंडे चलने से चार लोग घायल

Tue, 12 May 2026 09:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 12 May 2026 09:28 PM IST
सार

Kannauj News: डीजे पर फरमाइश को लेकर मारपीट हो गई। मामला सबलपुर गांव का है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Kannauj: Two Factions Clash Over Song Request at DJ Event; Four Injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पसंद का गाना न बजाने पर डीजे संचालक से कार्यक्रम में लोग भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से कई लोग मौके पर आ गए। लाठी- डंडे चलने से चार लोग घायल हो गए। कार्रवाई के लिए दोनों पक्ष से मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी गई है। ग्राम नगला पट्टिया सबलपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को घर पर एक कार्यक्रम था।

विज्ञापन


शाम छह बजे डीजे बजाने वाले लोग पसंद का गाना बजाने को लेकर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने लात-घूसों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के आ जाने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं, दूसरे पक्ष से ग्राम ढिपारी सबलपुर निवासी आकाश सोमवार को उसका भाई जयकिशन मजदूरी पर ग्राम पट्टिया में डीजे बजाने गया था।
विज्ञापन


शाम छह बजे वह डीजे बजा रहा था। तभी वहां मौजूद लोग गाना बजाने को लेकर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर यह लोग लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। जानकारी होने पर वह पिता के साथ मौके पर पहुंच गया। तब इन लोगों ने दोनों को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए, तब यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed