{"_id":"66b9caa2078576ac0f084ab8","slug":"kannauj-sp-leader-nawab-singh-arrested-on-charges-of-trying-to-misdeeds-with-minor-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: सपा नेता रहे नवाब सिंह यादव किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश में गिरफ्तार, 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: सपा नेता रहे नवाब सिंह यादव किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश में गिरफ्तार, 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया
Mon, 12 Aug 2024 08:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Aug 2024 08:39 PM IST
सार
Kannauj News: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कोतवाली में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
आरोपी नवाब सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के बेहद करीबी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने के लिए वह अपनी बुआ के साथ पहुंची थी। रविवार की देर रात उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। कॉलेज पहुंची पुलिस ने नवाब सिंह यादव को वहां से आपत्तीजनक हालत में हिरासत में लिया।
विज्ञापन
सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद सपा ने बाकायदा पत्र जारी करके पांच साल पहले ही निष्कासित किए जाने की जानकारी देते हुए नवाब सिंह यादव से पल्ला झाड़ लिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तिर्वा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बुआ के साथ रविवार को किसी काम से लखनऊ गई थी। दोनों करीब रात 11 बजे वापस तिर्वा पहुंचीं। वहां से दोनों शहर के करीब स्थित चंदन महाविद्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन
नवाब सिंह यादव ने किशोरी को अपने कॉलेज में नौकरी देने के लिए बुलाया था। इसी दौरान जब किशोरी की बुआ बाथरूम गई तो मौका देखकर आरोपी ने छेड़खानी शुरू कर दी। बुआ के वापस आने के बाद उसने किसी तरह यूपी 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी। रात करीब डेढ़ बजे यूपी 112 और सदर कोतवाली पुलिस कॉलेज पहुंची और छात्रा के बताए मुताबिक आरोपी नवाब सिंह यादव को मौके से पकड़ कर कोतवाली ले गई।
जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से अदालत ने 14 दिन की रिमांड में लेकर जेल भेज दिया। नवाब सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी पर सोमवार की सुबह से ही सदर कोतवाली में उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा रहा। बीच-बीच में कई बार पुलिस भीड़ को कोतवाली से बाहर खदेड़ती रही।