फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Scooty rider dies in accident, police beat up villagers who had blocked the road

Kannauj: हादसे में स्कूटी सवार की मौत, जाम लगाए ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाई लाठी

Thu, 18 Jul 2024 06:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Jul 2024 06:22 PM IST
सार

Kannauj News: रामपुर गांव के पास हाईवे पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार भांजे की मौत हो गई। जबकि मामा घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया।

विज्ञापन
Kannauj: Scooty rider dies in accident, police beat up villagers who had blocked the road
ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कट के निकट कार ने स्कूटी सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौत हो गई और मामा घायल हो गए। हादसे के बाद कार भी पलट गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर ही रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चला दिया। इससे भीड़ तितर-बितर हो गई।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवासी मनीष कुमार (25) पुत्र लक्षमन सिंह बृहस्पतिवार को अपने भांजे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर नगरिया गांव निवासी विवेक (17) पुत्र जवाहर लाल के साथ स्कूटी से कन्नौज गए थे। नेशनल हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कट के निकट तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विवेक की मौत हो गई और मामा राम राजपूत घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जानकारी पर एएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ सदर कमलेश कुमार, कोतवाल जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर शांत करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी। जाम खुलवाने के लिए परेशान हो रही पुलिस ने आखिरकार लाठी चलानी शुरू कर दी। भीड़ के हटते ही पुलिस ने जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि लाठी फटकारने की बात पर पुलिस चुप्पी साध गई है। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से स्कूटी सवार विवेक की मौत हो गई है। दूसरा घायल हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक हाईवे रहा जाम
हादसे के बाद लोगों की भीड़ के कारण हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे परेशान पुलिस ने काफी देर तक भीड़ को समझाकर हाईवे से हटाने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो पुलिस को लाठी फटकनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर से भीड़ से कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर भी चलाए। हाईवे पर जाम लगने के कारण राहगीर उमस भरी गर्मी और प्यास से परेशान रहे। बताया जाता है कि पुलिस की लाठी से कुछ महिलाएं और पुरुष घायल भी हुए।

रामपुर-हैबतपुर कट बंद कराने की मांग
नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने रामपुर-हैबतपुर कट को बंद करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि इस कट के कारण आए दिन हाईवे पर हादसे होते रहते हैं। इसलिए कट को बंद कर देना चाहिए, जिससे हादसों पर लगाम लग सके।

पुलिस को क्रेन में लगाना पड़ा धक्का
हाईवे पर पलटी कारण को हटाने के लिए पुलिस ने क्रेन बुलवाई। क्रेन घटनास्थल पर तो पहुंच गई, लेकिन फिर स्टार्ट नहीं हुई। क्रेन को स्टार्ट करने के लिए पुलिस कर्मियों को धक्का लगाना पड़ा, जिसके बाद क्रेन स्टार्ट हुई और हाईवे पर पलटी कार को हटवाया।

कार चालक को ले जा रहे पुलिस वाहन का ग्रामीणों ने किया पीछा
कार चालक और सवारों को पुलिस ग्रामीणों से बचाकर ले जा रही थी। किसी तरह कार चालक को पुलिस ने अपने वाहन में बैठाया। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया और कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन पुलिस वाहन वहां से निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed