फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj  saikil yaatra, Dimple attacked BJP, said jobs are being destroyed as a conspiracy

Kannauj: डिंपल ने बोला भाजपा पर हमला, कहा-साजिश के तौर पर खत्म की जा रही हैं नौकरियां, कही ये बड़ी बात

Mon, 20 Nov 2023 01:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 20 Nov 2023 01:36 PM IST
सार

Kannauj News: भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि युवा के साथ एक साजिश रचकर नौकरियां खत्म की जा रही हैं। महिला आरक्षण विधेयक पास तो कर दिया, लेकिन फिलहाल लागू होता दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
Kannauj  saikil yaatra, Dimple attacked BJP, said jobs are being destroyed as a conspiracy
सांसद डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी जमीन मजबूत करने के लिए सपा की ओर से निकली पीडीए साईकिल यात्रा शनिवार को तालग्राम से सैफई के लिए रवाना हुई। यहां पर मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली से पहले सभा को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने भाजपा पर हमला किया। आरोप लगाया कि साजिश के तौर पर नौकरियां खत्म की जा रही हैं।

विज्ञापन

तालग्राम पुराना बस स्टॉप से निकली रैली साइकिल यात्रा को रवाना करने से पहले सांसद ने कहा कि यह यात्रा सामाजिक समानता का संदेश दे रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक होने की अपील कर हौसला अफजाई की। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि युवा के साथ एक साजिश रचकर नौकरियां खत्म की जा रही हैं। महिला आरक्षण विधेयक पास तो कर दिया, लेकिन फिलहाल लागू होता दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

महिलाओं पर ही अत्याचार बढ़ रहा है
महिलाओं पर ही अत्याचार बढ़ रहा है। सभा को पूर्व मंत्री रामवृक्ष यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह, अरविंद सिंह यादव, अनिल पाल, बउअन तिवारी आदि ने संबोधित किया। तालग्राम नगर पंचायत के चेयरमैन मोहसिन खान जानू, प्रधान सतेंद्र यादव, तहसीन, शाहरुख मंसूरी, शीबू कुरैशी, अर्पित शुक्ला, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।

अपने क्षेत्र में लौटीं डिंपल में दिखा उत्साह
मैनपुरी से पहले कन्नौज से सांसद रह चुकीं डिंपल यादव शनिवार को यहां पहुंचीं तो काफी उत्साहित दिखीं। यहां आकर उन्होंने क्षेत्र और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव का संदेश दिया। कहा कि यहां की जनता ने जो स्नेह दिया है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। सपा शासन में हुए विकास कार्य को भी गिनाया। उनकी झलक पाने के लिए आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओं का हुजूम भी शामिल रहा।

विज्ञापन

सेल्फी लेने की मची होड़
कार्यक्रम में निश्चित समय से दो घंटे देरी से पहुंची सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने की होड़ मची रही। 10 मिनट सभा को संबोधित किया। मंच से झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed