{"_id":"6adb346037b15b26720dea71","slug":"kannauj-mlc-elections-58-35-of-votes-cast-in-teachers-constituency-and-38-97-in-the-graduates-constituency-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज एमएलसी चुनाव: दोपहर दो बजे तक बंपर वोटिंग, शिक्षक के 58.35% और स्नातक के 38.97% पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज एमएलसी चुनाव: दोपहर दो बजे तक बंपर वोटिंग, शिक्षक के 58.35% और स्नातक के 38.97% पड़े वोट
Fri, 23 Oct 2026 03:48 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:48 PM IST
सार
Kannauj News: जिले में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दोपहर दो बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 58.35 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 38.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कन्नौज एमएलसी चुनाव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दोपहर दो बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 58.35 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 38.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की लाइन लग गई। शिक्षक मतदाताओं में अधिक उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत तिर्वा कार्यालय, क्षेत्र पंचायत उमर्दा सहित सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चार बजे तक मतदान चलेगा। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए वीडियोग्राफी कराई जा रही है।
विज्ञापन