फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: misdeed victim of girl condition critical, mother sold her jewellery for treatment

Kannauj: हैवानियत का शिकार हुई बालिका अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही, इलाज के लिए मां ने बेचे जेवर

Wed, 26 Oct 2022 06:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Oct 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: misdeed victim of girl condition critical, mother sold her jewellery for treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में हैवानियत का शिकार हुई बालिका की हालत स्थिर है। कानपुर के अस्पताल में वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बेटी को बचाने के लिए मां ने जेवर बेंच दिए। इसकी जानकारी लगते ही जिले के समाजसेवियों ने एकजुट होकर साढ़े छह लाख रुपये जमा कर परिजनों की आर्थिक मदद की। वहीं बेटी के जल्द ठीक होने के लिए हजारों लोग दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन


कस्बा के एक मोहल्ला निवासी गट्टा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी 23 अक्तूबर को बाजार खिलौना लेने गई थी। सर्किट हाउस की झाड़ियों में वह मरणासन्न मिली थी। बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसके बाद सिर में ईंटों से प्रहार कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकला था। कानपुर के निजी अस्पताल में बालिका का उपचार चल रहा है। इधर बालिका की मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें मां ने कहा कि वह जेवर बेंचकर बेटी का उपचार कर रहीं हैं। पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं रही है।

विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद मंगलवार को पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, मुस्ताक अहमद भुट्टो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, पूर्व चेयरमैन इंद्र कुमार गुप्ता, समाजसेवी मयंक गुप्ता, छोटे ठाकुर, आसिफ जमाल, रफी अनवर समेत तमाम लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

इसके बाद समाजसेवियों ने बालिका के उपचार के लिए साढ़े छह लाख रुपये जमा कर कोतवाली प्रभारी राजकुमार को दिए। वहीं सांसद सुब्रत पाठक, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे ने भी आर्थिक मदद की है। बुधवार को कन्नौज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि घायल बालिका का उपचार पार्टी फंड से कराया जाएगा। हालत में सुधार ना हुआ तो उसे दिल्ली ले जाएंगे।

विज्ञापन

कुख्यात युवक ने वारदात को दिया अंजाम
बालिका को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक कुख्यात है। उस पर दुष्कर्म, कुकर्म, हत्या समेत करीब छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी सोशल साइट पर कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड हैं। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर दबिश तेज की है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
पीड़िता की मां ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। बालिका की मां ने वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस धर्मवाद के अनुसार कार्रवाई कर रही है। बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कहीं न कहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने से परहेज कर रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed