फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Man frustrated by waterlogging reaches municipal office with a blade

Kannauj: जलभराव से त्रस्त युवक ब्लेड लेकर नगर पालिका पहुंचा, बोला- साहब! पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई

Wed, 05 Aug 2026 09:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 05 Aug 2026 09:12 PM IST
सार

मोहल्ले में आठ साल से जलभराव की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। समस्या के चलते पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। 

विज्ञापन
Kannauj: Man frustrated by waterlogging reaches municipal office with a blade
सोनू ने अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा रखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के त्रिपाठी नगर मोहल्ले में आठ साल से चली आ रही जलभराव की समस्या से परेशान एक युवक मंगलवार को हाथ में दो ब्लेड लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गया। युवक ने आत्महत्या की धमकी दी, लेकिन मौके पर मौजूद सभासद की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


त्रिपाठी नगर निवासी शोभित भदौरिया उर्फ सोनू हाथ में ब्लेड लेकर सीधे नगर पालिका दफ्तर पहुंचा और अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा रखी। उसका कहना था कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपना गला और हाथ की नस काट लेगा। उसकी हालत देखकर कार्यालय में हड़कंप मच गया। शोभित ने बताया कि मोहल्ले में आठ वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्की बारिश होते ही नाली का बदबूदार गंदा पानी घरों में घुस जाता है और सारा सामान खराब हो जाता है। घर की रसोई तक में पानी भर जाने के कारण खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे वह अत्यधिक परेशान है। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मोहल्ले में जलभराव की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

मायके गई पत्नी तो उठाया कदम
युवक ने बताया कि हर साल जलभराव से तंग आकर उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई है। लगातार हो रही परेशानी से वह मानसिक रूप से टूट चुका था। इसी बेबसी में उसने यह कदम उठाने का फैसला कर लिया। मौके पर मौजूद सभासद धर्मेंद्र दुबे उर्फ शम्मी ने बीच-बचाव कर युवक को समझाया और अधिकारियों से समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिलाया। इसके बाद शोभित शांत हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्रिपाठी नगर की जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed